जानिए आपके किचन में रखी सामान्य शहद के लाभ और इसके चमत्कारिक औषधीय गुण

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों का वर्णन हमें मिलता है जिनका उपयोग हम भारत के लोग अपने रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े आमतौर पर करते हैं। बगैर यह जाने कि हमारे शरीर के लिए कितनी फ़ायदेमंद है। हम इनका उपयोग अपने किचन में सिर्फ स्वाद बढ़ाने और खाने को रंग देने में करते है।इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें और जानें शहद के औषधीय गुण और यह कितने तरीकों से आपके शरीर को लाभ पहुंचाता है।
”ऐसी एक बड़ी चमत्कारिक सामग्री है शहद, शहद का प्रयोग बहुत सारी बीमारियों में लक्षणों को कम करने में सहायक है। साथ ही हमारे शरीर में फुर्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है”
शहद भारत में पाई जाने वाली एक बहुत ही आम खाद्य पदार्थ हैं जो हम अपने खाने के साथ या खाने के बाद दूध के साथ लेना पसंद करते हैं।
पर क्या आप जानते हैं शहद के चमत्कारिक आयुर्वेदिक फायदे? शहद आयुर्वेद में औषधि के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है। यह साथ ही वजन कम करने और त्वचा में चमक लाने में भी सहायक है। आज के हमारे इस ब्लॉग में आपको शहद के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
शहद को खाने के फ़ायदे:
शहद को खाने की कोई एक विधि तय नहीं है। लोग इसे अपनी पसंद के अनुसार खाते हैं। आप चाहें तो शहद को सीधे तौर पर खा सकते हैं। या फिर आप गुनगुने पानी के साथ दो चम्मच शहद और नींबू का सेवन कर सकते हैं। कई लोग रात को सोते वक्त गर्म दूध के साथ शहद का सेवन करना पसंद करते हैं। खाली पेट में गुनगुने पानी के साथ शहद पीना वजन कम करने में फ़ायदेमंद है।
1. पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार :

शहद में प्राकृतिक तौर पर एसिड रिफ्लक्स के गुण पाए जाते हैं। यह एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणो से भरपूर होता है जो बैक्टीरिया संक्रमण, अपच, और पेट दर्द जैसी समस्याओं से निदान दिलाता है। शहद पेट में होने वाली गैस की समस्या को भी रोकता है जिससे हमारा पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है।
सेवन की विधि :
हल्के गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद को मिलाकर पीने से पाचन तंत्र में शहद का लाभ होता है।
2. त्वचा की जलन से मुक्ति :

शहद जलन से मुक्ति देने में बहुत ही कारीगर हैं। जिस जगह पर आपको जलन होती है या आग से जलने के कारण त्वचा में जलन का अनुभव हो रहा है उस जगह पर शहद लगाने से लाभ होता है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है ,साथ ही त्वचा के जलने पर होने वाले संक्रमण से बचाता है तथा घाव को और दागों को जल्दी खत्म करने में सहायक है।
3. अच्छी नींद दिलाए शहद :

संभवत: आपको यह ना पता हो पर शहद नींद ना आने की समस्या को भी खत्म कर सकता है। नींद ना आने के कारण हमारा दिमाग कई सारे बीमारियों जैसे कि अवसाद, तनाव, और थकान से ग्रसित हो सकता है। अच्छी नींद के लिए भी शहद आपकी मदद कर सकता है।
सेवन की विधि :
नींद को अच्छा गहरा और फ़ायदेमंद बनाने के लिए रोज गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पिए।
4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार :

शहद का प्रमुख काम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। शहद में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दिल की बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से हमारा शरीर कई अन्य तरह की बीमारियों से मुकाबला करने में सक्षम हो जाता है।
सेवन की विधि :
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गुनगुने दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर पिए। शहद दूध के गुणों को और प्रखर कर देता है।
5. गले की खराश से मुक्ति :

शहद गले की खराश को दूर करने में भी काफी औषधीय मदद करता है। अगर आपको सर्दी जुकाम है और आपका गला बैठ गया है या गले में खराश है तो शहद का रोजाना सेवन आपको इससे मुक्ति दिला सकता है।
सेवन की विधि :
गले की खराश को खत्म करने के लिए दो चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर उसे रोज पिएं।
6. त्वचा के लिए फ़ायदेमंद :

त्वचा के लिए शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करता है। यह आसपास की नमी को सोख लेता है तथा त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। जिन लोगों की त्वचा सूखी होती है उन्हें शहद को अपने सूखी त्वचा के हिस्से पर लगाना चाहिए।
लगाने की विधि :
त्वचा को नम रखने के लिए रूखी त्वचा पर एक चम्मच शहद लगाकर ऐसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 3-4 बार इसका उपयोग करें।
चेहरे पर निखार पाने के लिए शहद-नींबू या शहद-दूध या शहद-योगर्ट से बने हुए फेस पैक को इस्तेमाल करें।
7. बालों के लिए फ़ायदेमंद :

आज के समय में बालों की समस्या लगभग हर उम्र के व्यक्ति को होती है। खासकर के रूखे बालों के लिए शहद एक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। शहद में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे बालों को फ्री-रेडिकल और धूप से होने वाले नुकसान से काफी राहत मिलती है। साथ ही यह बाजार में मिलने वाले हानिकारक केमिकल प्रोडक्ट्स से भी हमारे बालों की रक्षा करता है।
लगाने की विधि :
बालों में लगाने के लिए आप शहद को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- दही और शहद का हेयर मास्क बनाकर से बालों पर उपयोग करें। 1 घंटे तक ऐसे छोड़ दें और शैंपू से इसे अच्छी तरह धो लें।
- शहद और अंडे का बना हेयर मास्क भी बालों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।
- आप शहद और एलोवेरा का हेयर मास्क भी प्रयोग कर सकते हैं।
8. खांसी से राहत:

अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं तो शहद आप का इलाज कर सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो खांसी को कम करने में बहुत सहायक है। यह संक्रमण को कम करता है, साथ ही कफ को पतला करता है। कफ के पतला होने की वजह से यह आसानी से गले से बाहर आ जाता है। सुखी खांसी होने पर शहद बड़ी तेजी से आपको राहत देता है।
सेवन की विधि :
- खांसी से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे पिएं।
- अदरक और शहद का पेय तैयार करें। इससे गले में मौजूद कब से बहुत राहत मिलती है।
9. मुहांसे को दूर करता है:

शहद में मौजूद जायलॉग और सुक्रोज नाम के अवयव शरीर में वाटर एक्टिविटी को कम करते हैं। वाटर एक्टिविटी कम होने के कारण आपके चेहरे पर बैक्टीरिया का प्रभाव कम होने लगता है। इससे चेहरे पर होने वाले मुहासे कम होते है।
लगाने की विधि :
चेहरे पर मुहांसों को कम करने के लिए रात में सोने से पहले शहद को चेहरे के मुहांसों पर लगाएं। सुबह तक इसे छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
सार :
यह ब्लॉग शहद के लाभ और इसके चमत्कारिक आयुर्वेदिक औषधीय गुणों के बारे में बताता है। हमने बताया कि शहद कितने तरीके से हमारे पाचन तंत्र, त्वचा, बालों और हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? अपने किचन में रखे हुए शहद की शीशी को उठाइए और आज से ही इसका प्रयोग शुरू कीजिए। निश्चित ही अपने जीवन में बड़े बदलाव को आप जल्द देख पाएंगे।