मोटापा को कम करने के कारगार उपाय

मोटापा को कम करने के कारगार उपाय

मोटापा यद्यपि अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, पर ये एक गंभीर समस्या है।‌ और ये कई एसी बिमारियों को साथ लेकर आती है जो बाद में जान का खतरा बन सकती है। भारत में ज्यादातर देखा गया है कि बेहतर आर्थिक स्थिति वाले और 30 की उम्र के बाद लोगों का वजन बढ़ने लगता है। महिलाओं में भी क्रमश ऐसा होता देखा गया है। 30 की उम्र के बाद जहां शरीर कमजोर होने की तरफ अग्रसर होता है, मोटापा इसकी गति को बढ़ा देता है। आज इस ब्लॉग में हम मोटापे के कारण और निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मोटापे के कारण –

यूं तो मोटापा कई वजहों से हो सकता है। पर हमारा खान-पान इसमें सबसे अहम भुमिका अदा करता हैं।‌बदलते वक्त के साथ हमारे खाने-पीने की आदतों में काफी बदलाव आया है। आज हम ज्यादातर जली-भुनी चीजें, पैक्ट चीजें खाते हैं जो कि हमारे मोटापे में एक बड़ा कारण है। पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमिन जैसे चीजें हमें मोटापे का सीधा शिकार बनाती है।‌

मोटापे का दूसरा सीधा कारण है हमारा आलस्य जीवन। आज के इस वक्त में जहां सारे काम इंटरनेट से हो जाते हैं, हम भूल चुके हैं कि शरीर का एक्टिव होना कितना जरूरी है। हम कभी व्यायाम नहीं करते, साथ ही न कोई खेल या प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। ये सारी आदतें हमें मोटापे की तरफ ढकेलती है और उसके साथ आती है बिमारियां।

मोटापे से होने वाली कुछ प्रमुख बिमारियां है –

मोटापा सिर्फ आपको आलसी नहीं बनाता पर ये अपने साथ कई बिमारियां लेकर आता है। ये बिमारियां जानलेवा होती है और कई तो पूरी जिंदगी आपके साथ ही रह जाती है।

1. ब्लड प्रेशर की बिमारी का होना और लम्बे समय तक रहना ।

2. मोटापा दिल की बिमारियों का सीधा निमंत्रण है। ये हमारे दिल पर दबाव डालता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

3. मोटापे से लोगों को अवसाद या डिप्रेशन भी हो सकता है।

4. मोटापा आपके किडनियों पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है।

मोटापा कम करने के सबसे कारगार उपाय –

1.  ऊषापान करे या गुनगुना पानी पिये-

गुनगुना पानी हमारे शरीर के लिए लाभकारी है। हर सुबह एक या दो ग्लास गुनगुना पानी पीने को ही ऊषापान कहते हैं। गुनगुना पानी हमारे मोटापे को कम करने में मदद करता है। साथ ही गुनगुना पानी हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए ताकत देता है।

गर्म पानी हमारे शरीर में कब्ज को दूर करता है। इससे हमारी पाचन प्रणाली बेहतर तरीके से काम करती है। साथ ही ऊषापान हमारे खून के बहाव को सही करता है जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत मिलती है। रोज ऊषापान हमारे शरीर से सारे विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। जिससे हम ज्यादा एक्टिव रहते हैं। गुनगुना पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और साथ ही हमारा पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है।

2. पानी पीने के तरीकों को बदलें –

बहुत सारे लोगों की ये आदत होती है कि वो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। साथ ही कयी लोग सुबह पानी नहीं पीते। सही समय पानी ना पीना और गलत समय पर पानी पीना मोटापा बढ़ने का बहुत बड़ा कारण है।

सुबह पानी ना पीने से शरीर एक्टिव नहीं हो पाता। साथ ही पेट सम्बंधित बिमारियां भी होती है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर की पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है जिससे खाना अच्छे से नहीं पचता और शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिये। साथ ही ये ध्यान रखें कि आप खाना खाने के 45 मिनट के बाद ही पानी पिएं। हो सके तो गुनगुना पानी ही पिये। ये शरीर को जरूरी उर्जा, कब्ज से राहत दिलाएगा। गुनगुना पानी मोटापा कम करने का रामबाण उपाय है।

3. सही वक्त पर खाना खाये –

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खाना समय पर खाना भी एक चुनौती बन चुका है। गलत समय पर खाना खाने से हम अपने शरीर को आलस्य में ढकेलते है। साथ ही ये मोटापा बढ़ाने का भी एक बढ़िया कारण बन जाता है।

रोजाना खाना समय पर खाये और सही तरीके से खाए। सुबह का नाश्ता 8-9 बजे तक कर ले; दोपहर का खाना 1 बजे तक कर ले और रात का 8 बजे तक कर ले।‌

खाना खाते वक्त खाने को अच्छे से चबाए। खाना चबा कर खाने से पाचन क्रिया बहुत ही सरसता से हो जाती है। इससे पेट से जुड़ी बिमारियां जैसे कब्ज़ और गैस हो जाने जैसी बिमारियों से छुटकारा मिल जाता है। खाना खाते वक्त हर निवाले को 32 बार चबाए। ये मोटापा कम करने का एक शानदार उपाय है।

4. प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार को अपनाये –

किसी ने एक बड़ी अच्छी बात कही है- ‘शरीर जिम में नहीं, किचन में बनता है।‌’

हमारे शरीर का हेल्दी या अनहेल्दी होना हमारे खाने पर निर्भर करता है। अगर बहुत ज्यादा बाहर की चीजें खाते हैं तो हमारे शरीर में फैट जमना शुरू हो जाता है। बाहर की चीजें मतलब फास्ट फुड, पैक्ड  फुड  एवं तली-भूनी चीजें। ये सारी चीजें फैट से भरपूर होती है जो की हमें मोटा बनाती है।

अपने डायट में जयादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करे। साथ ही दाल और पालक खाना शुरू कर दे। चिकन, दुध, अंडा, मछली, पनीर, दही का सेवन करे। ये सारी ही चीजें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होती है। जो हमारे शरीर को ताकतवर बनाती है।

5. जंक फूड आदि से दूर रहें –

जंक फूड जोकि आज कल सब पसंद करते हैं, मोटापा बढ़ाने का एक बहुत बड़ा कारण है। इनमें पोषक तत्व बहुत कम होते हैं और शक्कर और कैलोरीज़ बहुत अधिक मात्रा मे होते हैं।

पिज़्ज़ा, बर्गर, व्हाइट ब्रेड, केक, चिप्स, और कुकीज़ जंक फूड के प्रमुख उदाहरण है। ये हमारे शरीर में फैट जमाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर में नाना प्रकार की बिमारियां होती है और शरीर कमजोर हो जाता है।

6.  शक्कर न खाएं –

शक्कर हमारे रोज के दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। चय हो या शरबत, हम हर जगह इसका इस्तेमाल करते हैं। पर इसके कई दुष्परिणाम हैं।

शक्कर मोटापा बढ़ाने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। यही नहीं, इसमें मौजूद घातक केमिकल्स शरीर में डायबिटीज, हार्ट अटैक और कैसर तक का कारण बन सकती है।

यही आप 30 की उम्र पार कर चुके हैं तो अब समय आ गया है कि आप शक्कर खाना बंद कर दे। शक्कर की जगह पर आप शहद या गुड़ का इस्तेमाल करना शुरू कर दे।

7. स्वस्थ पेय –

यद्यपि लोग इन्हें नजरअंदाज करते हैं मगर हेल्दी ड्रिंक्स हमारे शरीर को मोटापे से बचाने के लिए रामबाण उपायो में से एक है। दुध वाली चाय की जगह आप अदरक वाली चाय, ब्लैक टी, या ग्रीन टी का उपयोग कर सकते हैं। आज ही आप विभिन्न प्रकार के फलों का जूस पीना शुरू कर दे। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होगी।

पानी पीना भी मोटापा कम करने का एक अचूक नुस्खा है। 500 ml पानी को खाना खाने से 45 मिनट पीने से ये पाचन क्रिया को बढ़ा देता है और शरीर को एक्टिव बनाए रखता है।

8. मोटापा कम करने के एक्सरसाइज करे-

कई एक्सरसाइज वजन कम करने के लिए होते हैं तो कई ताकत बढ़ाने के लिए। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो आपको ऐसे एक्सरसाइज करने चाहिए जिसमें ज्यादा कैलोरीज़ बर्न होती हो।

रोज कम से कम 5-6 Km चलें। अगर आप दौड़ सकते हैं तो 2-3 km दौड़े। मोटापा कम करने में ये सबसे कारगर तरीका है।  इसके अलावा आप रस्सी कूद, तैरना,  और कई प्रकार के दौड़ -भाग वाले खेलों का हिस्सा बन सकते हैं। योग भी मोटापा कम करने का एक अचूक उपाय है। भारत में जन्मी इस कला को आज पूरी दुनिया मान रही है। भुजंगासन,  धनुरासन, नौकासन, और कुभकासन आदि योगासन मोटापा कम करते हैं।

निष्कर्ष –

आज दूनिया की 3/4 आबादी मोटापे से परेशान है। ये लोगों को आलसी और बिमार बना रहीं हैं। हालांकि कई आसान बदलावो से हम इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। ऊपर दिए हुए ऐसे ही कुछ तरीकों को बताया है। जिसको  आप अपने नियम में शामिल करके अपने मोटापे की समस्या को हल कर सकते है साथ ही खुद को एक अच्छे स्वास्थ्य का उपहार दे,  कुछ छोटे कदम आपकी ज़िंदगी को साकार बना सकते है |

Similar Posts