सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शीर्ष 5 आहार
सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले आहार और पोषक तत्वों का सेवन करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आवश्यक होता है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक भोजन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना संभव है।
सर्दियों में शरीर को गर्म और स्वस्थ बनाए रखने के लिए उचित आहार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यहां हम आपके साथ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शीर्ष 5 आहारों की जानकारी साझा कर रहे हैं, जो आपको सर्दियों में भी स्वस्थ रहने में मदद करेगी।
1. अदरक (Ginger):
अदरक में मौजूद पोषक तत्व शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड और प्रोटीन, विटामिन और खनिज, फैटी एसिड आदि होते हैं। यह हमारे शरीर के तापमान को बढ़ाने और पाचन तंत्र को उत्तेजित करने में मदद करता है।
अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक यौगिक शरीर में गर्माहट पैदा करता है। यह सर्दी-जुकाम के लक्षणों से भी राहत दिलाता है। सर्दियों के मौसम में यह विभिन्न बीमारियों से हमारी रक्षा करता है।
2. गुड़ (Jaggery):
गुड़ में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसमें गन्ने के रस में मौजूद सुक्रोज की मात्रा भी मौजूद होती है। सर्दियों में गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
गुड़ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें आयरन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को गर्म रखते हैं। इसे खाकर ठंड से राहत मिलती है।
3. तिल (Sesame Seeds):
तिल का सेवन करना सर्दियों में हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। तिल में ओमेगा-6 फैटी एसिड और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं। तिल हमारे हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
बच्चों से लेकर वयस्क तक यह सभी के लिए उपयोगी है। इन्हें सूप, हलवा, या हल्के व्यंजनों में शामिल करके खाया जा सकता है। तिल के बीजों को रात भर पानी में भिगोने के बाद आप इसे शेक या लस्सी में मिलकर इसका सेवन कर सकते है।
4. मूँगफली (Peanuts):
मूंगफली हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद और पौष्टिक होता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। मूँगफली में मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं।
यह सर्दियों में हमारे शरीर को गर्म रखते हैं। इन्हें नाश्ते में खाकर या सलाद में डालकर खाया जा सकता है। आप इसे कच्चा या भूनकर अथवा व्यंजनों में मिलाकर भी खा सकते हैं। यह शरीर को काफी मजबूत बनाए रखता है।
5. ताजे फल और सब्जियां:
ताजे फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में फोलेट, विटामिन और पोटेशियम मौजूद होता है। सर्दियों में ताजे फल और सब्जियां काफी फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन इसका सेवन करने से हमारे शरीर को गर्माहट भी मिलती है। इसे हम स्वस्थ रहते हैं और हमें इम्यूनिटी प्राप्त होती है।
सर्दियों में ताजे और मौसमी फलों जैसे सेब, शकरकंद, शलगम, केला, संतरा, अमरूद, स्ट्रॉबेरी को खाने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा आप हरी सब्जियों में परवल, करेला, लौकी, मटर, मेथी, धनिया आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है, जिससे बचने के लिए इम्यूनिटी की जरूरत पड़ती है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक तत्वों का सेवन करना आवश्यक है।
सर्दियों में अपने भोजन का ध्यान रखना एवं स्वस्थ रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें। इसके अंतर्गत आप ऊपर बताए गए आहार का सेवन कर अपने जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं और सर्दियों में भी स्वस्थ रह सकते हैं।